Ad image

मणिपुर की जघन्य घटना देश को शर्मसार और कलंकित करने वाली-राणा

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाली घटना से भाजपा का असली चेहरा उजागर हुआ हैआशा रावत

टिहरी गढ़वाल 21 जुलाई 2023।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ जघन्य कांड के विरोध में पूरे प्रदेश भर के साथ जिला मुख्यालय नहीं टिहरी में कांग्रेस जनों द्वारा मोदी सरकार का पुतला दहन कर मणिपुर के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

जिला मुख्यालय के बोराड़ी साईं चौक पर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस ,युवा कांग्रेस एनएसयूआई वरिष्ठ कांग्रेस जन एकत्रित हुए और मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ निर्वस्त्र कर घुमाने वाली जघन्य अपराध की घटना के लिए जिमेदार राज्य की भाजपा सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया ।

जिला कांग्रेस कमेटी के टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय गुनसोला ने कहा कि मणिपुर की घटना ने देश के माथे पर एक बहुत बड़ा कलंक लगा दिया है जिसको कि अब मोदी सरकार मिटा नहीं सकती उन्होंने कहा हमारे नेता राहुल गांधी जी बार-बार इसी बात को कहते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार जाति धर्म संप्रदाय के नाम पर लोगों को लड़ा कर तानाशाही रवैया अपना रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ जघन्य अपराध जैसी घटना है।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत और शहर अध्यक्ष अनीता रावत ने कहा कि मोदी सरकार का असली चेहरा आज जनमानस के सामने आ गया है मणिपुर की घटना दुनिया के सामने भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है आज जिस तरह मणिपुर में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हुआ है वह किसी भी कीमत पर क्षमा योग्य नहीं है राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए ।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार और प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसरफ़ अली ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा वाकई जुमलेबाज है इतने बडे जघन्य अपराध होने के बाद भी मणिपुर के नाम पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विजय गुनसोला प्रदेश कांग्रेस के सचिव मुशर्रफ अली ,शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप पंवार, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौटियाल, उपाध्यक्ष मुर्तजा बेग,एनएसयूआई के अध्यक्ष हरिओम भट, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष असद आलम , ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मान सिंह सिंह, जिला सचिव नरेंद्र रावत, रोशन नौटियाल,दिनेश शाह, नवीन नेगी , महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष अनिता रावत, जिला उपाध्यक्ष मीना शाह, प्रकाशी राणा, गीता सजवान, जिला सचिव रोशन नौटियाल, वीरेंद्र दत्त ,विजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार ,नवीन नेगी छात्र नेता तनिषा रावत, ममता उनियाल, निहाल सिंह नेगी,जुनेद खान, ममता खरोला,मुन्नी कलूड़ा, ममता साह, आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!