Ad image

तेज बारिश से अचानक गदेरे में पानी बढ़ने से फंसे लोगों को निकाला सुरक्षित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 जुलाई, 2023। जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत तहसील धनोल्टी सीतापुर के पास जंगल गदेरे (मौड खाला) में तेज बारिश के कारण अचानक पानी बढ़ जाने से लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित अस्थायी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे इसके आसपास घूमने आए लगभग 40-50 लोग फंस गए गए।

उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान ने बताया की घटना की सूचना प्राप्त होते ही राजस्व टीम, पुलिस, एसडीआरएफ की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया गया और सभी लोगों को सुरक्षित निकाला लिया गया है। बताया कि बरसात के चलते यहां पर पहले चेतावनी भी जारी की गई थी। इसी के चलते स्थानीय लोगों की तत्परता से राजस्व टीम, पुलिस, एसडीआरएफ द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित निकाला गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!