Ad image

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में सौर ऊर्जा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 28 अप्रैल 2025। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर के वाणिज्य विभाग द्वारा नवाचार क्लब के तत्वावधान में आज सौर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नरेंद्रनगर के शाखा प्रबंधक श्री बद्रीश द्विवेदी ने जानकारी दी कि अब तक बैंक द्वारा क्षेत्र में लगभग 15 सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स को ऋण प्रदान किया गया है। साथ ही, लोन अधिकारी श्रीमती स्वाति ने छात्र-छात्राओं को लोन के आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया।

पंजाब नेशनल बैंक, नरेंद्रनगर के शाखा प्रबंधक श्री बिलाल अहमद ने बताया कि बैंक द्वारा अब तक लगभग 11 सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स को ऋण प्रदान किया गया है तथा यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। उन्होंने भी विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराया।

कार्यक्रम में उरेडा विभाग, नरेंद्रनगर के जूनियर इंजीनियर श्री अमित आर्य एवं श्री पंकज पुंडीर ने बताया कि अब तक ₹24 रूप टॉप योजनाओं तथा 15 कमर्शियल योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

नवाचार क्लब के संयोजक एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को सौर ऊर्जा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में बी.कॉम छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों का एक शैक्षिक भ्रमण आगामी 30 अप्रैल को ऋषिकेश में आयोजित किया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राएं सौर परियोजनाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नताशा के निर्देशन में किया गया। डॉ. नताशा ने विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

इस अवसर पर विशाल, सक्षम जैन, आंचल, मानसी रावत, मुस्कान प्रसाद, आदित्य बंसल, रोनित कश्यप सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!