उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

शनिवार को जनपद के समस्त नगर पालिका स्तरों में चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 जुलाई, 2023। ‘‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के अन्तर्गत शनिवार को जनपद के समस्त नगर पालिका स्तरों में चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया है, जिसमें पहले दिन 117 बालक तथा 82 बालिकाओं अर्थात कुल 199 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।‘‘
जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि दिनांक 03 अगस्त से 06 अगस्त, 2023 तक जनपद स्तर पर चयन ट्रायल्स आयोजित किये जाने हैं। योजना के तहत 08 से 14 वर्ष तक (08 से 09 वर्ष, 09 से 10 वर्ष, 10 से 11 वर्ष, 11 से 12 वर्ष, 12 से 13 वर्ष एवं 13 से 14 वर्ष) आयु के प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिका खिलाड़ी (150 बालक एवं 150 बालिकाओं कुल 300 उदीयमान खिलाड़ियों) को रू. 1500/-प्रतिमाह प्रति सदस्य की दर से छात्रवृत्ति के रूप में दिये जाने हैं।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!