ब्रेकिंग: दिव्यांग से दुष्कर्म का आरोपी नेपाली युवक गिरफ्तार

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 31 जुलाई,2023। जनपद के ग्राम घंडियाल में शारीरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म मामले में नेपाली मूल के एक आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग कमलेश मेहता ने बताया कि दिनांक 30.07.2023 को योगेन्द्र सिह पुत्र शेर सिंह ग्राम प्रधान घंडियाल ने राजस्व निरीक्षक क्षेत्र कोटी में रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी। मामले में राजस्व पुलिस द्वारा गहन जांच की गई और फरार आरोपी को ग्राम कोटी, तहसील कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी नेपाली मूल का है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को अग्रिम विवेचना हेतु रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया है।

Share This Article
error: Content is protected !!