पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 जुलाई 2023। पुलिस विभाग में अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे अपर उपनिरीक्षक श्री पूरण सिंह एवं अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार व स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य आरक्षी शिवराज सिंह को पुलिस परिवार द्वारा शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय सभागार में अपर उप निरीक्षक,  पूरण सिंह, अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार को अधिवर्षता पूर्ण कर एवं मुख्य आरक्षी शिवराज सिंह को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। 

विदाई समारोह में इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनको सपरिवार स्वस्थ रहने व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी, तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्याओं/सहायता आदि के सम्बन्ध में निःसंकोच अवगत कराये जाने के हेतु बताया गया। 

विदाई समारोह में अन्य उपस्थित अधिकारी/कर्म0 गणों द्वारा सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुभकामनाओं सहित भावभीनी विदाई दी गई।  विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी चंबा /क्षेत्राधिकारी टिहरी सी0एफ0ओ0, प्रतिसार निरीक्षक एवं पुलिस कार्यालय में नियुक्त शाखा प्रभारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!