जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया आचार्य बालकृष्ण का अवतरण दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 अगस्त 2023। आचार्य बालकृष्ण जी के अवतरण दिवस 04 अगस्त 2023 को जड़ी बूटी दिवस के रूप में सम्पूर्ण भारत के साथ ही जिला टिहरी में भारत स्वाभिमान पतंजली योग समिति, युवा भारत महिला समिति किसान समिति टिहरी गढ़वाल द्वारा आसन, प्राणायाम हवन व यज्ञ करके श्री कमल सिंह महर, प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य की अध्यक्षता में मनाया गया ।

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के जिला- अध्यक्ष जगजीत सिंह नेगी, द्वारा औषधीय पौधा गिलोय, तुलसी, पीपल, बहेडा, आँवला, पत्थरचट्टा, सदाबहार, एलोवेरा, हरड़, आदि पौधे को नई टिहरी के संस्थापक स्व० बचन सिंह नेगी स्मृति वन वाटिका में पौधरोपण किया गया तथा विजय सिंह नेगी, पंतजली योग समिति के अध्यक्ष द्वारा फलदार पौध लीची, आम, अमरूद, अनार आदि वितरित की गयी।

इस अवसर पर जिला प्रभारी जगजीत सिंह नेगी ने संबोधित कर कहा की आचार्य जी ने भारत के चरक संहिता धन्वन्तरि और आयुर्वेद के महत्व को सम्पूर्ण विश्व में बताया है।

योग पार्क बौराड़ी में इस अवसर पर सोना नेगी, महावीर प्रसाद उनियाल , त्रिलोक चन्द रमोला, भवानी राणा, सरस्वती नेगी, हेमलता भट्ट, सीमा, सँगीता राणा, कमला नौटियाल, मणिका राणा, गंगा रावत आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!