Breaking: 90 वर्ष से अधिक उम्र की वृद्ध महिला को बेटे,बहु और नाती ने मिलकर पीटा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिए कार्यवाही के निर्देश, मौके पर किया अस्पताल का निरीक्षण

देहरादून/टिहरी गढ़वाल 4 अगस्त 2023। चार अगस्त की प्रातः नरेन्द्र नगर के डौर गावँ की 90 वर्ष से अधिक उम्र की वृद्धा रौशनी देवी के साथ उनके बेटे, बहु व नाती के द्वारा मारपीट की जानकारी मिलने पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने संज्ञान लेते हुए ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती रौशनी देवी से मिलने अस्पताल पहुंची तथा पीड़िता से मिलकर उनका हाल जाना।

पीड़ित वृद्धा से जानकारी के अनुसार पता चला कि उनके तीन बेटे हैं जिनमें से एक बेटे ने अपनी पत्नी व बेटे के साथ मिलकर वृद्धा से मारपीट की है तथा इस दौरान उनका हाथ भी टूटा है जिसमें प्लास्टर लगा हुआ है।
जानकारी मिलने पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने तत्काल एसएसपी टिहरी को दूरभाष पर वार्ता करते हुए मामले में वृद्धा के साथ मारपीट व उनका शोषण करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है । उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मानसिकता से ग्रसित लोग परिवार की अहमियत को भूल चुकें है। ऐसे लोग जो अपने वृद्ध माता पिता के साथ गलत बर्ताव या उनका शोषण करते है उनको कड़ी कार्यवाही के साथ दंडित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

इस मौके पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय, ऋषिकेश के महिला वार्ड व प्रसूति गृह में भर्ती सभी जच्चा बच्चा से मिलकर उनका हाल जाना व अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों व अन्य लोगो से उचित व सामंजस्य पूर्ण व्यवहार करने के लिए कहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!