Ad image

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने नवाकोट में आयोजित मेरी माटी मेरा देश अभियान में की शिरकत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 अगस्त। विकासखंड जाखणीधार के नवाकोट में आयोजित मेरी माटी मेरा देश अभियान में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने कार्यक्रम में शिरकत कर ग्रामीणों को शपथ दिलाते शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। विधायक ने कहा कि सीमाओ में शहीद हुए वीर जवानों को और उनके परिजनों को सम्मानित देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू कर सराहनीय कार्य किया है।

प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस महत्वपूर्ण कार्य में सभी को भागीदार करनी जरूरी है। कहा 13 से 15 अगस्त तक गत वर्ष की भांति इस बार भी घर घर तिरंगा फहराएं। खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली ने कहा कि जाखणीधार के सभी गांवों में शिलाफलम और अमृत वाटिका का काम पूरा किया गया। इस अवसर पर प्रधान श्री भगवती प्रसाद भट्ट जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री बालकृष्ण रतूड़ी, एबीडीओ दिग्विजय सिंह जी आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!