नगर पालिका अध्यक्ष ने की कीचन व शौचालय निर्माण की घोषणा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 अगस्त1। डी पी उनियाल गजा। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय सेवानिवृत्त पेंशनर्स संगठन मुनीकीरेती ढालवाला की ओर से आयोजित बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने संगठन के भवन में शौचालय व कीचन निर्माण कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की है । सेवानिवृत्त पेंशनर्स संगठन मुनीकीरेती की बैठक शूरबीर सिंह चौहान अध्यक्ष की उपस्थिति में हुई जिसमें संगठन के सचिव वीरेंद्र पोखरियाल , कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने नगर पालिका अध्यक्ष रतूड़ी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सम्बोधन करते हुए रतूड़ी ने कहा कि वरिष्ठ जनों की सेवा करना मेरा कर्तव्य है कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सलाह हमेशा प्रेरणा दिलाते हैं । उन्होंने संगठन के कार्यालय में शौचालय निर्माण व रसोइघर को आवश्यक बताते हुए कहा कि दोनों कार्य शीघ्र शुरू कराये जायेंगे। बैठक में संस्थापक सदस्य गुरु प्रसाद विजल्वाण ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हंशलाल असवाल शिवदयाल उनियाल, भगवती प्रसाद उनियाल,ओमशर्मा दिगम्बर वेदवाल, पी डी डिमरी, जयपाल नेगी, जी डी खंडूरी देवेन्द्र जोशी, दरमियान सिंह जेठूडी, चन्दन सिंह विष्ट प्रेमसिंह चौहान, मस्त वाल आदि उपस्थित रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!