टिहरी गढ़वाल 29 सितंबर। खेल निदेशालय उत्तराखंड एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बौराड़ी स्टेडियम में अंडर-19 अनुसूचित जाति बालक-बालिका वर्ग की जिला स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजकीय इंटर कॉलेज ढुंगीधार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाखचौरा की टीम को 6-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। जाखचौरा की टीम उपविजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में जाखचौरा विजेता और ढुंगीधार की टीम 3-2 के स्कोर के साथ उपविजेता रही।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सभासद विनीत उनियाल एवं भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष राणा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं मेडल प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। सरकार एवं प्रशासन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर आयोजक सचिव यजुवेंद्र चौहान, क्रीड़ा मीडिया प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्री, उपाध्यक्ष कमल नयन रतूड़ी, राकेश चौहान, ब्लॉक समन्वयक यशपाल सिंह रावत, बेसबॉल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष भीम लाल निराला, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद डोभाल, अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनोज नेगी, चंद्रमोहन अमोला सहित व्यायाम शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जिला स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में ढुंगीधार और जाखचौरा का दबदबा

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



