पड़िया के राजेश भंडारी बने एयर वाइस मार्शल, क्षेत्र में खुशी की लहर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 सितंबर। आज हमें ये ख़बर देते हुए बहुत खुशी हो रही है कि उत्तराखंड के लाल राजेश भंडारी की पदोन्नति एयर वाइस मार्शल पद पर हो गयी है। इस खबर से पूरे उत्तराखंड सहित टिहरी जिले में खुशी की लहर है।

बता दें कि टिहरी जनपद के ग्राम पड़िया, पट्टी रैका के मूल निवासी एयर कमांडर राजेश भंडारी अपनी नई पदोन्नति लेकर एयर वाइस मार्शल पद पर नियुक्त हो गये हैं । उनकी नियुक्ति एयर फ़ोर्स हेडक्वर्टर , नयी दिल्ली में असिस्टेंट चीफ ऑफ़ एयर स्टाफ के पद पर हो गई है ।एयर कमांडर राजेश भंडारी सुपुत्र (स्वर्गीय) श्री ललित सिंह भंडारी जो कि हिमाचल एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस कैडर में थे उनके छोटे सुपुत्र हैं ।

उनकी पदोन्नति पर प्रवीण भण्डारी पूर्व राज्य मंत्री, प्रधान दिनेश लाल, धर्मेन्द्र रावत पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, विजय भण्डारी पूर्व प्रधान एवं सदस्य जिला कार्यसमिति भाजपा, रंजन भण्डारी, सुरेन्द्र भण्डारी, रिजपाल भण्डारी, ममराज रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जसपाल भंडारी ‘जस्सी’, प्रीतम भंडारी, दलवीर भंडारी, सूरत सिंह रावत, मनमोहन भण्डारी, भगवान सिंह भण्डारी,दर्मियान भंडारी, पूर्व प्रधान युद्धवीर सिंह रावत , शीशपाल भण्डारी, राजवन्त भंडारी, यशवंत, पुरुषोत्तम रावत, ऋषि भण्डारी, आलोक रावत,नरेश भण्डारी आदि ने खुशी जाहिर की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!