राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा: धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 सितंबर 2023। भारत रत्न डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल मे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ बड़े ही धूमधाम से राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह तथा समस्त प्राध्यापको द्वारा भारत रत्न डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को डॉ० राधाकृष्णन के जीवन में घटित घटनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की और यह अपील की कि प्रत्येक छात्र गुरु- शिष्य की इस परंपरा को बनाए रखेंगे। महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम इस अवसर पर प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की छात्रा कुमारी निकिता द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण, कर्मचारी गण और बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!