Ad image

कुमाऊँ एवं गढ़वाल मंडल की दो जिला कार्यकारिणियों की घोषणा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

सुरेन्द्र सिंह कंडारी जिलाध्यक्ष एवं कर्म सिंह तोपवाल जिला महामंत्री घोषित

टिहरी गढ़वाल 5 सितम्बर। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ,उत्तराखंड के  प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की संस्तुति पर कुमांऊ मंडल के चम्पावत जिले मे श्री सतीश चन्द्र जोशी (जिलाध्यक्ष) एवं श्री कमलेश राय (जिला महामंत्री) तथा गढ़वाल मंडल के टिहरी गढ़वाल जिले में श्री सुरेन्द्र सिंह कंडारी को जिलाध्यक्ष एवं श्री कर्म सिंह तोपवाल को जिला महामंत्री घोषित किया है।
उपरोक्त जिला कार्यकारिणियों के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन वर्मा , प्रदेश महामंत्री श्री प्रकाश चंद्र मिश्रा व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे संगठन में जिला कार्यकारिणियों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है अपने जिले की नगर इकाइयों को एक सूत्र में बंधे रखते हुए प्रदेश इकाई के साथ सामंजस्य स्थापित करना और व्यापार मंडल की हर गतिविधियों को अपने जिले में लागू कराना होता है।
उन्होंने, सभी मनोनीत जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्रियों को बधाई देते हुए कहा था कि ये पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में व्यापारिक समस्याओं के साथ साथ संगठन में समन्वय स्थापित करने व संगठन को गतिशील बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे एवम् सभी मनोनीत पदाधिकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों , सहयोगियों, जिलों तथा नगर के पदाधिकारियों के साथ संवाद बनाने में सेतु की भांति कार्य करते रहेंगे और व्यापार मंडल को सशक्त बनाने व व्यापारियों के उत्थान के लिए संगठन के प्रदेश कार्यालय को सभी कार्य गतिविधियों के बारे में सूचित करते रहेंगे ।
प्रदेश के वरिष्ठतम् पदाधिकारियों माननीय श्री बाबूलाल गुप्ता , श्री अनिल गोयल , श्री एन सी तिवारी एवम् श्री सुभाष कोहली , श्री ओम प्रकाश अरोड़ा एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा नव मनोनीत जिला कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!