Ad image

यहां नदी में नहाने गए दो युवक डूबे, एक को बचा लिया, दूसरे की सर्चिंग जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 मार्च 2023। शनिवार को गोवा बीच पर तीन लड़के नहाने गये जिनमें दो डूब गए जिनमें से एक को बचा लिया गया है ।

एसडीआरएफ निरिक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि शनिवार को समय करीब 12:45 बजे थाना लक्ष्मण झूला पर सूचना प्राप्त हुई कि गोवा बीच पर तीन लड़के नहा रहे थे, जिनमें से दो लड़के गंगा नदी में डूब गए थे। जिनमें से एक लड़के नितिन त्यागी को बचा लिया गया है तथा एक लड़का हिमांशु छाबड़ा पुत्र महेश छाबड़ा हाउस नंबर 63/28 निवासी आशीर्वाद मैरिज लॉन के पास ज्योति पार्क गुड़गांव हरियाणा उम्र 28 वर्ष नदी में डूब गया है

एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम एवम जल पुलिस द्वारा सर्चिंग की जा रही है। मौके पर नितिन त्यागी पुत्र योगेश कुमार निवासी सेक्टर 2 मकान नंबर 26 80 बल्लभगढ़ फरीदाबाद जिला फरीदाबाद हरियाणा उम्र 28 वर्ष और कार्तिक पुत्र एसके गुप्ता निवासी 962 सेक्टर 46 गुड़गांव हरियाणा उम्र 28 वर्ष भी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!