कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

डी पी उनियाल,गजा

टिहरी गढ़वाल 7 सितम्बर । विकास खंड चम्बा के रानीचौरी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का आयोजन किया गया है। डा.विजय प्रकाश बहुगुणा ,संजय बहुगुणा,सुनील बहुगुणा ने अपनी मां श्रीमती शकुंतला देवी की प्रेरणा से अपने पित्रों के उद्घारार्थ अपने निवास रानीचौरी में सात दिवशीय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का आयोजन किया है ।

इस महापुराण में व्यास पीठ से आचार्य द्वारिका प्रसाद बहुगुणा तथा उनके सहयोगी आचार्य दिनेश काला , प्रवीन उनियाल, सौरभ बहुगुणा, आलोक भट्ट, मनोज उनियाल पूजा अर्चना के साथ ही कथा का रसपान करायेंगे ।

विदित हो कि डा विजय बहुगुणा श्रीमती सरिता बहुगुणा, संजय बहुगुणा श्रीमती सुषमा बहुगुणा, सुनील बहुगुणा श्रीमती दिव्या बहुगुणा ने भागवत कथा श्रवण का आयोजन पूज्य स्व.सोहनलाल बहुगुणा जी के वार्षिक श्राद्ध के समय रखा है । परिजनों, ग्रामवासियों ने कलश यात्रा निकाली तथा शुभारंभ व्यास पीठ पर आसीन आचार्य द्वारिका प्रसाद बहुगुणा के कर कमलों से हुआ। 13 सितंबर को श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का समापन हवनयज्ञ, आशीर्वाद तथा पितृभोज से होगा।

शुभारंभ अवसर पर प्रधान सुधीर बहुगुणा, राजेश बहुगुणा, विकास बहुगुणा,नरेश बहुगुणा,राकेश, प्रकाश, विनोद, टीकाराम, अनंतनारायण, प्रवीण, राकेश बहुगुणा, दिनेश, मुकेश प्रवीन, डा . राकेश उनियाल, पी एल उनियाल, रोशन लाल उनियाल भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!