भाजपा ने जीतीं बागेश्वर सीट, बसंत दूसरे, नोटा तीसरे स्थान पर

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 8 सितम्बर। बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को 32466 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 2321 मतों से हराया है। बसंत को 30145 वोट मिले हैं। नोटा 1232 वोट के साथ तीसरे नम्बर रहा। यूकेडी प्रत्याशी अर्जुन कुमार को 838, एसपी पार्टी भगवती प्रसाद को 626, उपपा के भगवती कोहली को 263 वोट पड़े। भाजपा ने यह सीट 2321 मतों से जीती है।

मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विजय मातृशक्ति, युवा शक्ति और वरिष्ठजनों के हमारी सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। कहा कि यह जीत स्व. चंदन राम दास को सच्ची श्रद्धांजलि है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने राज्य सरकार पर जो विश्वास जताया है, बागेश्वर की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बागेश्वर का विकास किया जायेगा।

Share This Article
error: Content is protected !!