जनपद मुख्यालय सहित विभिन्न स्थलों पर धूमाधाम से मनाई गई पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की 136वीं जयंती

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 सितम्बर, 2023। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की 136वीं जयंती जनपद मुख्यालय सहित विभिन्न स्थलों पर गणमान्य लोगों द्वारा धूमाधाम से मनायी गयी।

जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी के जन्म शताब्दी समारोह पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाधिकारी ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के जीवनवृतान्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ही के दिन उनका जन्म उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में हुआ था। स्व. पंत जी का स्वतंत्रता संग्राम में तो महत्वपूर्ण योगदान रहा ही है। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के बाद भी उनके द्वारा समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने, जमींदारी उन्मूलन आदि अनेक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किये गये, जिसके लिए उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। हमें भी उनके पदचिन्हों पर चलकर अन्तिम छोर के व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर उत्तराखण्ड को प्रगतिशील राज्य बनाने में अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वाह्न किया जाना आवश्यक है।

इस अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी पं. गोविंद बल्लभ पंत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
वहीं मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा विकास भवन परिसर नई टिहरी में पं. गोविंद बल्लभ पंत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!