Ad image

टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स का आगाज, 450 प्रतिभागियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
  • गोविंद पुण्डीर

टिहरी गढ़वाल 14 सितम्बर। विश्व प्रसिद्ध टिहरी बांध झील में आज से चार दिवसीय ओपन नेशनल कयाकिंग, कैनोइंग स्प्रिंट सीनियर पुरुष महिला चैम्पियनशिप और क्वालीफायर” राष्ट्रीय खेल 2023″ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप का शुभारंभ वन मंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने किया ।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी
कयाकिंग, कैनोइंग एसोसिएशन अध्यक्ष

प्रतियोगिता में कयाकिंग एवं केनोइंग खेलों में देश के कई प्रांतों के लगभग 450 खिलाड़ी प्रतिभाग करने टिहरी पहुंचे हैं। प्रतियोगिता में गोवा में होने वाले 37वें ओपन राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्कृष्ट वरिष्ठ वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

इस आयोजन के दौरान, देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागी कयाकिंग और कैनोइंग में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता का उद्देश्य शीर्ष वरिष्ठ पुरुष और महिला एथलीटों की पहचान करना है जो गोवा में आयोजित होने वाले 37 वें ओपन राष्ट्रीय खेलों में अपने संबंधित राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे। आपको बता दें कि टिहरी झील में इस तरह के खेलों का आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है। इन खेलों से राष्ट्रीय पटल पर न केवल टिहरी की पहचान बनेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के माध्यम से राज्य के युवाओं में ऊर्जा का संचार होगा। 

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!