Ad image

वन मंत्री से टिहरी बांध के सीएसआर मद को बांध प्रभावित क्षेत्र में खर्च करने की माँग

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 सितम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा टिहरी बांध के जलाशय में कोटी कॉलोनी में आयोजित ओपन नेशनल अनाेईंग स्प्रिंट सीनियर पुरुष और महिला के साथ चैंपियनशिप और क्वालीफायर प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुलाकात कर उनसे टीएचडीसी द्वारा खर्च किए जा रहे सामाजिक दायित्व मद के पैसे को टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र में खर्च करने की मांग की । उन्होंने कहा कि टीएचडीसी द्वारा उक्त पैसे को अन्य जगहों पर विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से पैसे को ठिकाने लगाए जा रहा है।

साथ ही मांग की की विगत एक माह से प्रताप नगर विकासखंड के पट्टी भदुरा में आदमखोर बाघ द्वारा एक तीन वर्षीय बच्चे को अपनाने वाला बनाते हुए क्षेत्र में डर और भय का माहौल बना हुआ है। उक्त बाघ को शीघ्र शूट एट साइट करने की मांग की।

इसके साथ-साथ विगत कई सालों से लंबित खंबाखल सिलोड़ा ,ओर चाका सिलोड़ा ,सदड गाँव रेका मोटर मार्ग जो की वन विभाग की लापरवाही के कारण एनओसी नहीं मिल पाई को भी अतिशीघ्र NOC दिलाने के साथ-साथ वन विभाग के प्रकरणों में शीतलता बरतनी की मांग की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!