सभासद ने कम्प्यूटर प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 सितम्बर। उत्तराखण्ड बहुद्देश्यीय वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित जिविका प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 6 माह का निशुल्क कम्प्यूटर एकांउटिंग टैली प्रशिक्षण को स्कॉलर्स फाउंडेशन संस्था नई टिहरी द्वारा पूर्ण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं वर्तमान सभासद नगर पालिका नई टिहरी श्री विजय कठैत द्वारा छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर विजय कठैत ने छात्र-छत्राओं को कोर्स पूरा करने पर बधाई दी और आज के आर्थिक युग में कम्प्यूटर एकांउटिंग का महत्व समझाया ।

इस पर स्कॉलर्स फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री दिनेश नकोटी ने भी छात्र- छात्राओं को शुभकामनायें दी और कम्यूटर एकांउटिंग का निजि जीवन में व स्वरोजगार में किस प्रकार से उपयोग करना है यह समझाया। इस अवसर पर संस्था के सचिव श्री दिनेश सिंह तोपवाल तथा संस्था की सदस्य शीतल बिष्ट एवं ऐनी तोमर मौजूद रही।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!