नहाते वक्त नदी की तेज धारा में बहा युवक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 01 अक्टूबर 2023। दिल्ली से अपने साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने आया युवक रामझूला के पास नहाते समय नदी में बह गया। एसडीआरएफ निरीक्षक कविन्द्र सजवान ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही डीप डाइविंग टीम घटनास्थल पर पहुँची और सर्चिंग अभियान चलाया।

जानकारी के मुताबिक रविवार को दिल्ली से एक महिला समेत तीन पुरुष घूमने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे। उक्त लोग राम झूला के पास गंगा में नहा रहे थे कि नहाते वक्त ललित शर्मा पुत्र मोहन पाल उम्र 30 वर्ष निवासी ओखला दिल्ली पैर फिसलने से गंगा की तेजी धारा में बह गया ।

एसडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे युवक की तलाश में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी था।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!