विधायक ने राज्य स्तरीय जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01 अक्टूबर। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने आज रविवार को बेसबाल संगठन की ओर से बौराड़ी स्टेडियम में पहली बार होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विधायक किशोर उपाध्याय

प्रतियोगिता में टिहरी पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, नैनीताल अल्मोड़ा जिले की टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। 

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विधायक ने खुशी जताते हुए कहा कि वह एसोसिएशन को हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे । उन्होंने टिहरी में बेसबॉल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर खुशी जताते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। कहा कि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और वह एक दिन प्रदेश, देश और विदेश में नाम कमाएंगे।

विधायक ने युवा कल्याण अधिकारी से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान चयनित करने को कहा। उन्होंने कहा कि बजट की व्यवस्था आप जगह चयनित कर इस्टीमेट तैयार कीजिए बजट की व्यवस्था हम करेंगे। उन्होंने इस आयोजन के लिए बधाई दी। इससे पूर्व उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय किया और टॉस कर मैच का शुभारंभ किया।

इस मौके पर बेसबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष कमल नयन रतूड़ी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय से एसोसिएशन को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेसबॉल का सामान काफी महंगा होने के कारण दिक्कतें आती हैं। कमल नयन रतूड़ी ने संचालन करते हुए बेसवॉल के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

ट्रेनर यजुवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बौराड़ी स्टेडियम में होने वाली जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में कई टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं और 2 अक्टूबर को इस प्रतियोगिता का समापन होगा।

विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख मस्ता नेगी, अति विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, खण्ड विकास अधिकारी जाखणीधार डीपी चमोली, युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर टिहरी बेसबॉल एसोसिएशन के  संरक्षक मंडल के श्री अजय बेलवाल व अध्यक्ष श्री भीम निराला के अलावा विक्रम सिंह कठैत, मनोज नेगी, यजुवेंद्र चौहान, ट्रेनर कपूर कुमाईं, राकेश बधानी, राकेश भट्ट, कोच आकाशदीप और उषा भट्ट आदि मौजूद रहे।

समाचार लिखे जाने तक

ग्रुप A में खेले गए पहले मैच में टिहरी A ने देहरादून को 11- 8 के अन्तर से हाराया। दूसरे मैच में पौड़ी ने हरिद्वार को 6 – 3 के अंतर से हराया। ग्रुप B में पहले मैच में टिहरी टीम ने देहरादून ब्लू को 12- 02 से हराया। दूसरे मैच में उत्तरकाशी ने देहरादून को 10- 00 से हराया।

अपडेट जारी….

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!