कपरोली मोटर मार्ग पर किए जा रहे डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 अक्टूबर। कपरोली गांव के सामाजिक कार्यकर्ता हरदेव कुमार और अन्य युवाओं ने पीडब्ल्यूडी कीर्तिनगर कार्यालय में पहुंच कर कपरोली मोटर मार्ग के डामरीकरण की खराब गुणवत्ता पर आक्रोश व्यक्त किया।

पीडब्ल्यूडी कार्यालय कीर्तिनगर पहुंच कर युवाओं ने ज्ञापन दिया और कहा कि विभाग द्वारा आजकल कीर्तिनगर से कपरोली जाने वाले मोटरमार्ग का डामरीकरण किया जा रहा है जिस पर घोर लापरवाही बरती जा रही है। बताया कि कई जगहों पर डामर उखड़ने लगा है और अच्छी गुणवत्ता का डामर भी प्रयोग नहीं किया जा रहा है। युवाओं ने कहा कि यदि इसी लापरवाही से आगे कार्य किया गया तो उक्त मोटरमार्ग पर भविष्य में बड़ी दुर्घटनाएं घट सकती हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही विभाग द्वारा संबधित ठेकेदार को कपरोली मोटरमार्ग के डामरीकरण में सुधार करने और कमियों को दूर करने की कार्रवाई नहीं की जाती है तो समस्त ग्रामीण पीडब्ल्यूडी कीर्तिनगर कार्यालय का घेराव करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में हरदेव कुमार, राजवीर सिंह, संदीप लाल, सुनील लाल, हरदेव लाल आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!