टिहरी जिला 20 सूत्रीय कार्यक्रम में दोबारा आया प्रथम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 05 अक्टूबर, 2023। बीस सूत्री कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल ने माह जुलाई 2023 में राज्य में पुनः प्रथम स्थान पर प्राप्त किया है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने पूरी टीम को बधाई दी है।
बीस सूत्री कार्यक्रम किसी भी जनपद के विकास कार्यो को प्रतिबिम्बित करता है। माह जुलाई 2023 में जनपद की कुल 32 मदों में से 30 मदें ’’ए’’ श्रेणी में वर्गीकृत हुयी है, जिसके अर्न्त्गत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास , जन-जन का स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण ऊर्जा, उद्योग, राष्ट्रीय बचत की समस्त मदें सम्मलित है। जबकि शुद्ध पेयजल ’’सी’’ तथा ग्रामीण सड़क को ’’डी’’ श्रेणी प्राप्त हुयी है। जनपद उधम सिंह नगर को द्वितीय एवं जनपद देहरादून को तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!