बलात्कार के अभियोग में फरार चल रहे वांछित को 24 घण्टे में किया गया गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढवाल 7 अक्टूबर। थाना घनसाली पर पीडिता के ससुर द्वारा प्रस्तुत लिखित तहरीर बाबत् अभियुक्त विकास नेगी पुत्र सोहन सिह निवासी ग्राम देवट पट्टी भिलंग थाना घनसाली टिहरी गढवाल, द्वारा उनकी पुत्रवधू को डराधमका कर दिनांक 22.09.2023 को उनके घर पर अकेला पाकर बलात्कार करने व घटना के बारे में किसी को बताने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देने, के आधार पर मु0अ0सं0- 42/2023 अन्तर्गत धारा 376,506 भादवि बनाम विकास नेगी उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

महिला सम्बन्धित अपराध होने के कारण श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी गढ़वाल के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के पर्यवेक्षण में थाना हाजा पर मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त विकास नेगी उपरोक्त की तलाश/गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित की गयी । दिनांक 06.10.2023 को थाना घनसाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विकास नेगी को सूचना के 24 के अन्दर दुर्गा स्टोन क्रेशर चौरास , कीर्तिनगर से गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्त को बाद मेडिकल परीक्षण के माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।
नाम पता अभियुक्त- विकास नेगी उम्र 30 वर्ष पुत्र सोहन सिह निवासी ग्राम देवट पट्टी भिलंग थाना घनसाली टिहरी गढवाल ।
पुलिस टीम थाना घनसाली उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह नेगी, म0उ0नि0 बरसा रमोला, हे0का0 शुभकरणपाल, कानि0 रविन्द्र चौहान आदि।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!