Ad image

राजकीय महाविद्यालय चन्द्रबदनी द्वारा राष्ट्रीय संविधान दिवस का आयोजन किया गया

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 26 नवंबर 2020

  जामणीखाल (टिहरी) | राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई राजकीय महाविद्यालय चन्द्रबदनी (नैखरी) द्वारा 26 नवम्बर 2020 को राष्ट्रीय संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा डाॅ0 भीमराव अम्बेड़कर के फोटो पर पुष्प माला अर्पित की गयी और उनके विचारों को ग्रहण करने की प्रतिज्ञा ली गई।

राष्ट्रीय संविधान दिवस का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डाॅ0 प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में श्री नरेश लाल ने डाॅ0 भीमराव अम्बेड़कर की उपलब्धियों एवं जीवन शैली को विस्तार से बताया। डाॅ0 गुरू प्रसाद थपलियाल ने संविधान की विशेषताओं का उल्लेख किया। 

विचार गोष्ठी में प्रभारी प्राचार्य डाॅ० प्रताप सिंह बिष्ट ने संविधान की मूल आत्मा (प्रस्तावना) का वाचन किया और बताया कि मुख्य रूप से संविधान में निहित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का प्रत्येक भारतीय नागरिक को अक्षरशः पालन करना चाहिये। प्रभारी प्राचार्य ने संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संविधान का निर्माण एवं  संविधान के दर्शन को विस्तार से बताया और कहा कि समय-2 पर संविधान में किये जाने वाले संसाधनों की ओर भी ध्यान देने की है। 

विचार गोष्ठी से पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को संविधान दिवस के अवसर पर अपने आस-पास के नागरिकों को संविधान से संबंधित जानकारियां देने का निर्देश दिया। 

इस अवसर पर डाॅ० देवेन्द्र सिंह रावत, डाॅ० विनोद कुमार रावत, श्री शाकीर शाह, डाॅ० ऋचा गहलोत, डाॅ० अंकिता बोरा, श्री गौरव नेगी, श्री शरण सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Related Posts:   https://garhninad.com/constitution-day-celebrated-with-self-defense-training-to-girl-students/

Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!