महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) श्री गुरमीत सिंह सोमवार को राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले में करेंगे प्रतिभाग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 08 अक्टूबर, 2023। महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) श्री गुरमीत सिंह सोमवार को राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 में प्रतिभाग करेंगे।
राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के अवसर पर महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) श्री गुरमीत सिंह द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर, 2023 सोमवार को समय 12 बजे पूर्णानन्द खेल मैदान मुनीकीरेती टिहरी गढ़वाल में आयोजित सरस मेले में प्रतिभाग किया जायेगा।

सांय 07 बजे से पद्मश्री से सम्मानित श्री प्रीतम भरतवाण द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

पद्मश्री से सम्मानित श्री प्रीतम भरतवाण द्वारा राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले में कल सोमवार को सांस्कृतिक संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। पूर्णानन्द खेल मैदान मुनीकीरेती टिहरी गढ़वाल में आयोजित राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के अवसर पर दिनांक 09 अक्टूबर, 2023 को समय सांय 07 बजे से पद्मश्री से सम्मानित श्री प्रीतम भरतवाण द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।

वहीं 10 अक्टूबर को लोकगायिका संगीता ढोंढ़ियाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!