अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रतिनिधियों ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा से की मुलाकात

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 9 अक्टूबर। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज देहरादून में निदेशक मा. शिक्षा श्रीमती सीम जौनसारी से मुलाक़ात कर अशासकीय शिक्षको की समस्याओ के सम्बन्ध में वार्ता की।
संघ के प्रदेश महामंत्री महादेव मैठाणी ने बताया कि निदेशक से वार्ता सफल रही। उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि निदेशक स्तर की समस्याओ का समाधान शीघ्र कर दिया जाएगा। इस हेतु उप निदेशक मा. शिक्षा श्री के. एस. रावत को 11अक्टूबर को पुनः विस्तृत चर्चा हेतु संगठन से वार्ता हेतु कहा गया है। साथ ही अशासकीय विद्यालयों का अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ही एक मात्र रजिस्टर्ड संगठन है, के बारे में भी अवगत कराया गया।
वार्ता में प्रांतीय संरक्षक श्री राजे सिंह नेगी, श्री जेपी बहुगुणा, प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय बिजल्वान, प्रांतीय महामंत्री श्री महादेव मैथानी जिला अध्यक्ष देहरादून श्री अनिल कुमार नौटियाल, जिला संरक्षक श्री आर. सी.शर्मा, जिला मंत्री श्री विजयपाल सिंह जगवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दिनेश डोबरियाल, श्री आर.पी.तिवारी, श्री गिरीश सेमवाल उपस्थित थे ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!