खेलो इंडिया डायलॉग में युवाओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 अगस्त। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में गुरुवार को ‘युवा संवाद-खेलो इंडिया डायलॉग’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा संबोधन का यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को देखा और सुना।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ उनमें खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करना रहा। इस दौरान खेलों के महत्व तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर इनके सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने विचारों और प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी सहित प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने युवाओं को खेलों से जुड़ने और खेलों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!