उत्तराखंडविविध न्यूज़

न्यू टिहरी प्रेस क्लब के चुनाव में शशिभूषण भट्ट अध्यक्ष, गोविंद पुंडीर महामंत्री समेत सभी निर्विरोध निर्वाचित

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 अक्टूबर। न्यू टिहरी प्रेस क्लब के चुनाव आज न्यू टिहरी प्रेस क्लब में निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर शशि भूषण भट्ट, महासचिव पर गोविंद पुंडीर, कोषाध्यक्ष पद पर धनपाल गुनसोला, उपाध्यक्ष पद पर आनंद नेगी, सहसचिव पद पर बलवंत रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह कंडारी, विजय राम गोदियाल व देवेंद्र दुमोगा की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इस चुनौतीपूर्ण माहौल में पत्रकारों ने एकजुट होकर नए नेतृत्व का चयन किया। जिससे टिहरी प्रेस क्लब के भविष्य को सशक्त बनाने का मार्ग प्रस्तुत किया गया है। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहसचिव व सम्प्रेक्ष्क तथा कार्यकारणी सदस्यों का मौजूद पत्रकारों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री ने विश्वास दिलाया कि पत्रकारों के हित में जो भी संभव हो पाएगा अवश्य करेंगे। 

कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान महामंत्री अनुराग उनियाल ने तथा अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष गंगा थपथियाल ने की।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार विक्रम बिष्ट, गोविंद बिष्ट, देवेंद्र दुमोगा, जयप्रकाश पाण्डे, डॉ मुकेश नैथानी, भीम सिंह कलूडा समेत घनसाली, लम्बगांव, कीर्ति नगर, चम्बा, आगराखाल, कंडीसौड़ आदि स्थानों से तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!