ओम गोपाल रावत अब हाथ के साथ,भाजपा को झटका

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून/नई टिहरी। नरेंद्र नगर से पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता ओमगोपाल रावत ने भाजपा को जोर का झटका धीरे से देते हुए अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है। नरेंद्र नगर सीट पर वर्तमान विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पर भाजपा ने फिर से दाव खेला है। वहीं टिकट कटने से नाराज़ चल रहे भाजपा नेता ओम गोपाल रावत ने आखिरकार कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

ओमगोपाल ने य घोषणा उसी दिन कर दी थी जब भाजपा ने ओम गोपाल की जगह सुबोध उनियाल को टिकट दिया था। ओम गोपाल रावत ने  उसी दिन भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने का ऐलान कर दिया था, ऐसा उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

आखिरकार आज, देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ओम गोपाल रावत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!