राष्टीय सद्भवाना दिवस पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का किया आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 अक्टूबर। राष्टीय सद्भवाना दिवस के उपलक्ष्य में बौराडी स्टेडियम में युवा कल्याण और नेहरू युवा केन्द्र की ओर से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न विद्यालयों के बालक बालिकाओ ने प्रतिभाग किया।

बालक वर्ग में आदित्य रावत प्रथम स्थान ,कृष्णा सजवान दूसरे स्थान, अंसुल तृतीय स्थान पर रहे। वही बालिका वर्ग में आएशा गैरोला प्रथम, आभा शाह दूसरे , तृतीय स्थान पर रहे ,सभी प्रतिभागियों को राष्टीय सद्भवाना दिवस की शपथ दिलवाई गई।

विजेता खिलाड़ियों को ब्लॉक खेल कॉर्डिनेटर यसपाल रावत द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के अरुण उनियाल, युवा कल्याण विभाग से ममता भट्ट , मुकेश उनियाल ,विनोद, उत्तम, विनीता कार्यक्रम में उपस्थित रहे, नेहरू युवा केन्द्र के कॉर्डिनेटर द्वारा सभी प्रतिभागियों को सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन से परिचय करवाते हुए राष्टीय सद्भवाना के प्रति प्रतिबद्ध समर्पित होने का संदेश दिया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!