निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 जनवरी 2024 से 27 फरवरी तक देहरादून में

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 07 दिसम्बर, 2023। पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/ पुलिस बल में भर्ती हेतु निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 03 जनवरी 2024 से 27 फरवरी 2024 तक देहरादून में संचालित किया जायेगा।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल योगेन्द्र कुमार (अ.प्रा.) ने जानकारी देते हुउ बताया कि पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती हेतु निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिनांक 03 जनवरी 2024 से 27 फरवरी 2024 तक राज्य सैनिक विश्राम गृह 15-सी कालीदास मार्ग हाथीबडकला, देहरादून में संचालित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जनपद टिहरी के इन्छुक युवा अभ्यर्थी दिनांक 30 दिसम्बर 2023 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय टिहरी में अपना नाम दर्ज करवा सकते है। अधिक जानकारी हेतु उनके कार्यालय के दूरमाष -01376234145 से सम्पर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!