टिहरी में आउटरीच प्रशिक्षण कार्यशाला का दूसरा दिन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 दिसंबर, 2023। विकास भवन टिहरी के सभागार में आयोजित आउटरीच प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन प्रथम सत्र में अपर निदेशक आई.टी.डी.ए., देहरादून मनोज कुमार पांडेय द्वारा ए.बी.आर. प्रोसेस इन आई. एफ.एम.एस. सिस्टम पर एक प्रस्तुतिकरण के द्वारा सभी प्रतिभागी अधिकारियों को एसीआर भरना एवं इससे संबंधित सभी जानकारी दी गई। कार्यशाला में अधिकारियों ने सवाल जवाब कर अपने संशयों का समाधान किया गया। मनोज पांडे ने बताया कि एसीआर प्रविष्टि के साफ्टवेयर को मोबाईल में इंस्टाल कर देख सकते है। अभी तक 60 हजार लोगों / कार्मिकों ने अपने मोबाईल में आई.एफ.एम.एस. सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर लिया गया है।

वहीं द्वितीय एवं तृतीय सत्र में सूचना विज्ञान अधिकारी सौरभ रतूड़ी ने ई-आफिस प्रबंधन, ई-आफिस फाईल प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैनुवल फाईलों को सुरक्षित रखना पड़ता है, इन फाईलो को स्टोर में सुरक्षित रखना ही एक चैलेंज है। ई-फाईल सिस्टम को पूरे देश में लागू किया जा रहा है। इससे हमारी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी, पेपर वर्क कम होगा। कार्यशाला का संचालन कार्यक्रम निदेशक ओमप्रकाश द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर, डीडीओ सुनील कुमार सहित पचास से अधिक जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!