विजय दिवस के उपलक्ष्य पर गोष्ठी का आयोजन किया

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग 16 दिसम्बर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि , रुद्रप्रयाग में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में विजय दिवस के उपलक्ष्य पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सीताराम नैथानी द्वारा विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर वर्ष विजय दिवस को धूमधाम से मनाना चाहिए।
इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी डॉ दलीप सिंह द्वारा विजय दिवस के बारे में जानकारी दी गई और कहा गया कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार, डॉ ममता भट्ट ,डॉ कनिका बड़वाल, डॉ संदीप शर्मा एवं राजनीति विज्ञान विभाग के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Share This Article
error: Content is protected !!