बेरगनी पाली के राजकीय इंटर कॉलेज में DDMA का एकदिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 4 फरवरी 2026 । जिलाधिकारी महोदया के निर्देशों एवं अपर जिलाधिकारी व आपदा प्रबंधन अधिकारी के आदेशानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज बेरगनी पाली में मंगलवार को जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के तत्वावधान में एकदिवसीय आपदा प्रबंधन, न्यूनीकरण, त्वरित राहत-बचाव एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

DDMA टिहरी के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व कर्मचारियों को प्राकृतिक आपदाओं के प्रकार, पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान एवं पश्चात की कार्रवाई पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में बेसिक उपकरणों का उपयोग, आपातकालीन स्थिति में कदम, स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, आग से बचाव, जंगली जानवरों से सावधानी, बाढ़ बचाव उपाय शामिल रहे। साथ ही जनपद, राज्य व राष्ट्रीय आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों, संस्थान के सुरक्षित स्थानों व निकासी मार्गों की जानकारी साझा की गई। सभी को ‘भू देव’ ऐप की जानकारी देकर शिक्षकों व कर्मचारियों को ऐप डाउनलोड भी कराया गया।

कार्यक्रम में 95 छात्र-छात्राएं, अध्यापक-अध्यापिकाएं व विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे। प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती प्रमिला चौहान ने छात्रों व कार्मिकों को संबोधित कर आपदा प्रबंधन की महत्ता पर जोर दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!