Ad image

पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब समेत अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 दिसम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा अवैध शराब की बिक्री व मादक पदार्थों की तस्करी की रोक थाम हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया गया है।

थाना चम्बा पुलिस ने दिनांक 16.12.2023 की रात्रि में चंबा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति राकेश बेलवाल उम्र 44 वर्ष पुत्र रामानंद बेलवाल निवासी ग्राम कांडा खोली थाना नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल को कॉलेज रोड बेली चंबा से 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है।

अभियुक्त के कब्जे से 144 पव्वे अंग्रेजी शराब सोलमेट तथा 96 पव्वे अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू बरामद हुए हैं। जिसके सम्बन्ध में थाना चंबा पर मु0अ0सं0- 52/2023 धारा 60(1) आबकारी अधि0 बनाम राकेश पंजीकृत किया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!