स्वयं सेवियों ने बृहद स्तर पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग 19 दिसंबर । ‘स्पर्श गंगा दिवस’ के अवसर पर प्राचार्य डॉ. सीताराम नैथानी के निर्देशन में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय के प्रांगण और खेल के मैदान की साफ- सफाई की गई।
इसके पश्चात स्वयंसेवी का द्वारा मंदाकिनी नदी के तट पर साफ -सफाई की गई साथ ही मंदाकिनी नदी के मार्ग में सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित करके स्वयंसेवियों ने बृहद स्तर पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया।
स्वच्छता अभियान के पश्चात गंगा स्पर्श दिवस के अवसर मां गंगा का स्मरण करते हुए महाविद्यालय परिवार ने मंदाकिनी नदी में पुष्प समर्पित कर दीप दान किया।

तत्पश्चात राजनीति विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. कनिका बड़वाल द्वारा स्वयंसेवियों को जल संरक्षण एवं जल स्रोतों की सफाई के महत्व के विषय पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एन0एस0एस0 वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राजेश कुमार द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दिलीप बिष्ट, डॉ. संदीप शर्मा, श्रीमती शर्मिला एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!