ज्ञानदीप अकादमी चंबा का वार्षिकोत्सव संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 दिसम्बर। विधायक किशोर उपाध्याय ने ज्ञानदीप अकादमी चंबा के वार्षिकोत्सव का दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य, जौनपुरी, जौनसारी और कुमांउनी लाेक गीतों से समां बांधा।वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने दीप जलाकर वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही सभ्य नागरिक का निर्माण होता है। पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाकर पलायन रोका जा सकता है। कहा कि सरकार इस क्षेत्र में हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने स्कूल के विकास के लिए मदद का भरोसा दिया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में विशिष्ट अतिथि अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, सतवीर पुंडीर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सोमवारी लाल सकलानी, प्रबंधक सत्य प्रकाश बहुगुणा, सतीश उनियाल, आशीष सकलानी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!