Ad image

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल करेंगे “मंगलम मार्ट शोरूम” का विधिवत उद्घाटन

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून । शिमला बाईपास पर नयागांव बुड्ढी चौक में उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” कल 27 दिसंबर 2023 को “मंगलम मार्ट शोरूम “एवम ज्योतिष कार्यालय का मुख्य अतिथि के रूप में विधिवत उद्घाटन करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौचर चमोली के मूल निवासी रुद्रप्रयाग संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ भानु प्रकाश देवली के सुपुत्र शशि भूषण देवली ने बताया कि उन्होंने शिमला बाईपास पर बुड्ढी नामक स्थान पर मंगलम मार्ट शोरूम खोला है,जिसमें पूजा संबंधी छोटी-बड़ी सारी सामग्री थोक रैटों पर उपलब्ध रहेगी, बताया कि धीरे-धीरे वह शुद्ध पूजन सामग्री को तैयार करने के लिए यहां पर एक प्लांट की भी स्थापना करने वाले हैं, जिससे सप्लाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जाएगी।

बताया कि वह इससे पहले केंद्र सरकार के कौशल विकास योजना में पिथौरागढ़ जनपद में सहायक जिला परियोजना अधिकारी रहे हैं, अच्छी सैलरी एवं सुविधाओं पर कार्य करने के बावजूद उन्होंने अपना कार्य करने की मन में ठानी और आज एक शोरूम खड़ा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड ज्योतिष रत्न डॉक्टर घिल्डियाल इस दौरान ज्योतिष कार्यालय का भी शुभारंभ करेंगे जिसमें रुद्रप्रयाग महाविद्यालय से सेवानिवृत प्राचार्य एवं प्रख्यात श्रीमद् भागवत कथा वाचक डॉक्टर भानु प्रकाश देवली नित्य प्रति लोगों का मार्गदर्शन करेंगे, बताया कि ज्योतिष संबंधी बड़ी समस्याओं के हल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य एवम संस्कृत शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल भी यदा कदा उस कार्यालय में लोगों की ज्योतिष संबंधी जटिल समस्याओं का निदान करने के लिए आएंगे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!