Ad image

महिलाएं काम के साथ साथ समय समय पर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराती रहें-प्रज्ञा दीक्षित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

महिला पर्यावरण मित्रो को सैनेट्री किट वितरित किए गए

टिहरी गढ़वाल 30 दिसम्बर, 2023। शुक्रवार को नगर पालिका हॉल बोराडी नई टिहरी में महिला पर्यावरण मित्रो को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस मौके पर श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित (पत्नी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित) सदस्य संजीवनी संस्था द्वारा प्रतिभाग किया गया। उत्तराखंड के विभिन्न सिविल सेवा के अधिकारियों की पत्नियां संजीवनी संस्था से सदस्य के रूप में जुड़कर सामाजिक/जन सेवा के कार्यों में अपनी भागीदारी निभा रही हैं।

इस मौके पर श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने कहा कि महिलाएं किसी भी कार्य क्षेत्र में आज पीछे नहीं है और अपने कार्य को यथा समय पर निष्ठापूर्वक सम्पादित कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओ को काम के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने सभी महिला पर्यावरण मित्रो को सैनेट्री किट वितरित किए गए है।

अधिशासी अधिकारी नगरपालिका टिहरी एच.एस. रौतेला ने अवगत कराया कि टिहरी नगर निकाय में 11 वार्ड है। सभी वार्डाे मे 59 सफाई पर्यावरण मित्र नियमित रूप से सफाई कार्य हेतु तैनात है, जिसका सुपरवीजन सफाई निरिक्षक प्रीतम सिह नेगी तथा आशीष तोपवाल द्वारा किया जाता है। इसके अतिरिक्त डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु नामित जीरो वेस्ट संस्था द्वारा नियमित रूप से कूड़े का प्रतिदिन उठान कार्य किया जाता है।

इस मौके पर महिला पर्यावरण मित्र अनिता देवी, राजेश्वरी देवी, अनिता देवी पत्नी मनोज, मिथलेश, सुमित्रा देवी, कृष्णा देवी, आशा देवी, मिथलेश पत्नी राधेश्याम, विमला देवी, सविता देवी, मनीषा देवी, सुनिता देवी, हरीश देवी, मीना देवी, मीना देवी, शकुन्तला देवी, रेखा देवी, उषा देवी, रूपा देवी आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!