लिखित परीक्षा में शामिल हुए 1750 अभ्यर्थी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 दिसम्बर, 2023। स्नातक स्तरीय (विभिन्न विभाग) पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा रविवार को जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत 16 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

44.13 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए परीक्षा में शामिल। परीक्षा में कुल 03 हजार 966 अभ्यर्थियों में से 01 हजार 750 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय (विभिन्न विभाग) के पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा को निष्पक्ष रूप से सम्पादित कराए जाने हेतु जनपद में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा पूर्वाह्न 11.00 बजे परीक्षा शुरू हुई तथा 01 बजे परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 02 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 22 सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। परीक्षा में कुल 03 हजार 966 अभ्यर्थियों में से 01 हजार 750 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!