पटवारी/लेखपाल परीक्षा की तैयारी पूरी, रविवार को होगी परीक्षा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

जनपद क्षेत्रान्तर्गत 34 परीक्षा केंद्रों में 7 हजार 965 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे

टिहरी गढ़वाल 11 फरवरी, 2023। जिला प्रशासन ने राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) की लिखित परीक्षा-2022 की तैयारी कर ली है। कल रविवार को पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 01 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा हेतु जनपद में 34 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। इन केंद्रों में 7 हजार 965 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार द्वारा परीक्षा के सफल सम्पादनार्थ एसडीएम टिहरी को नोडल अधिकारी, एसडीएम नरेंद्रनगर को अपने परगना क्षेत्रान्तर्गत जोनल मजिस्ट्रेट तथा 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गए हैं। गोपनीय परीक्षा सामग्री को कोषागार से प्राप्त करने से लेकर परीक्षा केंद्रों में हस्तगत कराये जाने तथा परीक्षा समाप्ति पर पोस्ट ऑफिस में जमा करने तक को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा को निष्पक्षता एवं सुचारू रूप से सम्पन कराये जाने तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं, जो परीक्षा की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा के गोपनीय पैकेट्स को मुख्य पोस्ट ऑफिस नई टिहरी एवं डाकघर नरेन्द्रनगर से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग हरिद्वार को भेजे जाने हेतु अधीक्षक डाकघर टिहरी प्रखंड नई टिहरी को इस कार्य के लिए मुख्य पोस्ट ऑफिस नई टिहरी एवं डाकघर नरेन्द्रनगर के संबंधित स्टाफ (चार डिस्पेज काउन्टर) की उपस्थिति सहित खोलने को कहा गया है।

इसके साथ ही कंट्रोल रूम बनाने, तीन सदस्यीय उडनदस्ता टीम बनाने तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रधानाचार्य/केन्द्र व्यवथापकों द्वारा सम्पादित की जाने वाली कार्यवाही से संबंधितों को अवगत कराए जाने हेतु पूर्व में ही बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा समाप्ति के पश्चात गोपनीय पैकेट्स को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार को भेजा जाना है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!