मुख्यमंत्री 15 को नन्दा गौरा महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 14 फरवरी,2024। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 15 फरवरी को 12ः15 बजे गौचर हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 12ः30 बजे बीआरओ गेस्ट हाउस से मेला मैदान तक रोड शो में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात मेला मैदान में आयोजित नन्दा गौरा महोत्सव में प्रतिभाग एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। अपराहन 2ः20 पर देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This Article
error: Content is protected !!