पुलिस की पाठशाला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 फरवरी। टिहरी पुलिस द्वारा साईबर क्राईम, यातायात नियमों एवं नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंग धार नई टिहरी में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक, जे0आर0 जोशी द्वारा राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंग धार नई टिहरी में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उपस्थित छात्र-छात्राओं को साईबर क्राईम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत यातायात नियमों तथा नशे की बढती प्रवृत्ति के सम्बन्ध में जागरुक किया गया ।

पाठशाला में उपस्थित छात्र-छात्राएं एवं कॉलेज स्टाफ उक्त जानकारी प्राप्त कर काफी उत्साहित दिखे तथा टिहरी पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया गया ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!