Ad image

जनपद में मतदान प्रतिशत को बढाये जाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 फरवरी, 2024। स्वीप गतिविधियों के तहत जनपद में मतदान प्रतिशत को बढाये जाने के समबन्ध में विधान सभा क्षेत्र धनोल्टी के ग्राम कौशल एवं जसपुर विकासखण्ड थौलधार में जन जागरूकता एवं मतदान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जनपद टिहरी में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

सोमवार व मंगलवार को जिला सूचना कार्यालय के तत्वाधान में जी भाई जी उत्तरांचल लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा गत चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले ग्राम इडियाड, कौशल व जसपुर विधान सभा क्षेत्र धनोल्टी में मतदान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
इस दौरान दल नायक नवीन कठैत द्वारा 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो रहे युवाओं को अपने नाम वर्तमान निर्वाचक नामावली में दर्ज करवाने हेतु फार्म-6 में आवेदन कर संबंधित बीएलओ/ईआरओ/एईआरओ को प्रस्तुत करने को कहा गया। इसके साथ ही वोटर लिस्ट में नाम संशोधन करने, किसी मतदाता की मृत्यु, स्थानान्तरण आदि कारणों से सामान्यतः निवासी न रहने के कारण नाम को मतदाता सूची से पृथक करने, निर्वाचक नामावली में किसी प्रविष्टि को शुद्ध करने, एक ही निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत एक बूथ से दूसरे बूथ में या एक विधान सभा से किसी दूसरे विधान सभा में निवास परिवर्तन, फोटो पहचान पत्र बदलने, दिव्यांग व्यक्ति को मार्क करने के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विभिन्न प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन करने, वोटर हेल्पलाइन एप, निर्वाचन टोल फ्री नम्बर 1950 आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही दल नायक द्वारा दल के कलाकारों सहित उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ भी दिलायी गयी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!