ब्यासी वाहन दुर्घटना में 1की मौत 3 घायल, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी/देवप्रयाग। देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को चौकी ब्यासी द्वारा सूचित किया गया कि गुल्लर से शिवपूरी के बीच एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है।

घायलों को रेस्क्यू करती sdrf

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम में हेड कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र सिंह ,का0 जितेंद्र सिंह,संजय राणा , अमित नौटियाल,विनोद गेरोला, इले0 सूरज प्रकाश, चालक नंद किशोर शामिल थे।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन स्कोर्पियो है UP16BC8135। जिसमे 04 लोग सवार थे जो श्री केदारनाथ के दर्शन करने के बाद वापस ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। गुल्लर के आगे पहुंचकर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया जिससे 03 लोग गंभीर घायल हो गए व एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों व रात्रि के घनघोर अंधेरे में 50 मीटर गहरी में उतरकर 03 लोगो का रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

घायलों में संगीता दास अधिकारी पुत्री श्री नरेंद्र दास अधिकारी निवासी ग्रेटर नोएडा। वर्षा पुत्री श्री शेर सिंह निवासी दिल्ली। अंकित निवासी गाजियाबाद दिल्ली (चालक) शामिल हैं।

जबकि मृतक युवक निशांत उम्र 23 वर्ष निवासी गाजियाबाद दिल्ली के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!