न्यू टिहरी प्रेस क्लब की स्मारिका“उमंग” का राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया विमोचन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 मार्च।  आज न्यू टिहरी प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका-2023-24 “उमंग” का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने बतौर मुख्यातिथि विमोचन किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री भट्ट ने कहा कि पत्रकारों को समाज के सामने हर वर्ग की सही तस्वीर रखने का काम करना चाहिए। उन्होंने प्रेस क्लब की  इस पहल की सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारिता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज के दौर में भी प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता बनी है इसके प्रति और विश्वासन बना रहे पत्रकारिता में इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। 

श्री भट्ट ने कहा कि पुरानी टिहरी से उनका पहले से ही काफी लगाव रहा है और टिहरी की जो भी समस्या होगी उनका प्राथमिकता से निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने स्मारिका की सराहना करते आगे इसमें और बेहतर प्रयास करने की बात कही। पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि पत्रकार, जनप्रतिनिधियों, विद्वानों को मिलकर जनपद के विकास में सहयोग करना चाहिए। पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए वे प्रयासरत रहेंगे। 

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष विश्वजीत नेगी, न्यू टिहरी प्रेस क्लब अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट, पूर्व अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने भी अपने विचार रहे। 

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री गोविंद पुुंडीर व पूर्व महामंत्री अनुराग उनियाल ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र दुमोगा, पूर्व सचिव अनुराग उनियाल,प्रेस क्लब उपाध्यक्ष आनंद नेगी, सह सचिव बलवंत रावत, कोषाध्यक्ष धनपाल गुनसोला, संप्रेक्षक मधुसूदन बहुगुणा, डा. मुकेश नैथानी, पूर्व अध्यक्ष गंगादत्त थपलियाल, तेजराम सेमवाल, सुरेंद्र कंडारी, विजयराम गोदियाल, कार्यकारिणी सदस्य जगत तोपवाल, विजय दास,  मुकेश रतूड़ी, विजय गुसांई, विक्रम बिष्ट, रोशन थपलियाल, सौरभ सिंह, कृष्ण गोविंद कंसवाल, सूर्य प्रकाश रमोला, मुनेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!