Ad image

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विभागीय परिषद और प्रतियोगिताओं का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 मार्च 2024। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में बीएससी गृह विज्ञान, बीबीए और बीसीए विभागों द्वारा विभागीय परिषद का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जैसे कि सेमिनार, पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी, और हिना आर्ट प्रतियोगिता। विभाग वार छात्र-छात्राओं ने उत्साह से इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

बीएससी गृह विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद 2023-24 में अध्यक्ष पद के लिए आयुषी, उपाध्यक्ष पद के लिए शिवानी, सचिव पद के लिए मुस्कान राणा, सह सचिव पद के लिए अंजना तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रिया धमांदा चुने गए, वहीं बीसीए विभाग की विभागीय परिषद हेतु अध्यक्ष पद हेतु साहिल पैन्यूली, राजन सिंह- उपाध्यक्ष, निकिता भंडारी -सचिव, आयुषी भंडारी- सहसचिव तथा अर्पिता भंडारी का कोषाध्यक्ष पद हेतु चुनाव किया गया। 

महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस प्रतियोगिताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम में निर्णायकों के रूप में डॉ मैठाणी, डॉ राजपाल सिंह रावत, डॉ नताशा और डॉ पोखरियाल ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ सोनी तिलारा, डॉ ज्योति और बीसीए विभाग की छात्राएं आयुषी और अंशिका ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा श्रीमती भागेश्वरी,श्रीमती रचना कठैत, कु रंजना, शिशुपाल रावत,रमेश पुंडीर, अजय आदि उपस्थित रहे।।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!